हरदा। ग्राम माँदला में मेन रोड के पास विराजमान माँ दुर्गा नव दुर्गा उत्सव का लगातार 48वा वर्ष है।
ग्राम के लोग मिल जुलकर नवरात्री पर मां की आराधना बड़े ही उत्सव से बनाते हैं। सरपंच विनय मांझी का कहना हैं की पूरे गांव वाले इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
त्योहार आते ही गांव वाले माँ दुर्गा की भक्ति में डूब जाते हैं। सभी जगह विशेष साज सज्जा से माता रानी का पांडाल सजाया गया है। शाम के साम्य महिलाए बालिकाएं गरबा खेलती है। इस वर्ष भोलेनाथ जी के साथ 4 माताजी विराजमान है, औऱ गांव में एक से बढ़कर एक झांकियां बनाई गई जो देखने लायक हैं।