jhankar
ब्रेकिंग
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं

हरदा: कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियो को दिए निर्देश

हरदा: कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों की समस्याए सुनी। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव नागू, एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम मगरधा निवासी श्रीमती गंगोत्री ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि उसके पति को पीएम व सीएम सम्मान निधि का लाभ मिलता था, उनके निधन के बाद से अब पीएम व सीएम सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने अधीक्षक भू अभिलेख को आवेदिका की पात्रता का परीक्षण कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम बड़नगर, भागपुरा व काल्याखेड़ी के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को जामली फीडर से विद्युत लाइन जुड़वाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

जनसुनवाई में मगरधा निवासी प्रीतम गौर ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि पंचायत ने दुकान नीलामी की थी, नीलामी के बाद उसके द्वारा राशि जमा कर दी गई है। इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत द्वारा दुकान पर कब्जा नहीं दिलाया गया है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवेदक को दुकान का कब्जा दिलाने के निर्देश दिये। अंजुबाला सूर्यवंशी ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति नगर परिषद खिरकिया में राजस्व उप निरीक्षक थे। उनकी मृत्यु के बाद मिलने वाले भुगतान तथा पेंशन सहित कोई भी भुगतान अभी तक नहीं मिला है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने सीएमओ खिरकिया को प्रकरण की विस्तृत जांच कर आवेदिका को पात्रता अनुसार सभी लाभ दिलाने के निर्देश दिये।

विनोद गौर निवासी फुलड़ी ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उसने फुलड़ी में मगरधा निवासी गोविन्द गौर से 3 लाख रूपये में जमीन खरीदी थी, लेकिन उसका कब्जा अभी तक नहीं मिला है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार रहटगांव को आवेदक को पात्रता अनुसार कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।