jhankar
ब्रेकिंग
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं

खिरकिया में उर्वरक का अवैध भण्डारण मिला, 323 बोरी किसान सरदार कंपनी का DAP जप्त , व्यापारियों में मचा हड़कंप ! छिपाबड़ थाने में होगी एफआईआर दर्ज । 

हरदा / मंगलवार को खिरकिया के किसान मोहल्ला निवासी रमेश कुमार विश्वकर्मा के मकान सह गोदाम से कृषि एवं राजस्व विभाग के दल ने किसान सरदार कम्पनी के उर्वरक के 326 बेग कुल मात्रा 16.3 मेट्रिक टन का अवैध भण्डारण जप्त किया। सहायक संचालक कृषि श्री अखिलेश पटेल ने बताया कि फास्फेट रिच आर्गेनिक खाद के इस अवैध भण्डारण को जप्त कर सचिव कृषि उपज मण्डी खिरकिया के गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है। उन्होने बताया कि जप्त उर्वरक का सेम्पल लेकर परीक्षण के लिये प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

कार्यवाही के दौरान एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया तथा तहसीलदार खिरकिया श्री राजेन्द्र पंवार सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

- Install Android App -

एसडीएम श्री अशोक डेहरिया ने बताया कि कलेक्टर श्री आदित्य सिंह मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान मौके पर कोई लायसेंस या वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध न होने पर आरोपी संदीप सोनी के विरूद्ध थाना छीपाबड़ में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही जारी है।

Majhi Ladki Bahin Yojana 4th Installment: माझी लाडकी बहिन योजना की चौथी किस्त में महिलाओं को मिलेंगे ₹3000