jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली... पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्... दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...

हरदा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कचरा उठाने वाले वाहन के ड्राइवर से मारपीट , एफआईआर दर्ज

हरदा। शुक्रवार को भगवती नर्सिंग होम के पास नगर पालिका के कचरा उठाने वाले वाहन के ड्राइवर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ सिविल लाईन थाने मे मामला दर्ज।

- Install Android App -

पीड़ित शेख दानिश ने बताया की वह शहर के वार्ड क्रमांक 11 मस्जिद के पास अन्नापुरा मे रहता है। नगर पालिका हरदा में कचरे का वाहन ट्रेक्टर चलाता है आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे की बात है। शेख दानिश ने कहा की मैं आज नगर पालिका का ट्रेक्टर लेकर कचरा लेने जा रहा था मेरे साथ में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मनोज लोट, अकबर शेख, असफाक शेख ट्रेक्टर में बैठे हुये थे मैं भगवती नर्सिंग होम के सामने पहुंचा था कि वहां सागर कुचबंदिया आया और मुझसे बोला की तूने यहां ट्रेक्टर कैसे लेकर आया। मैने बोला मैं डीजल लेने आया था तो सागर बोला की तूमको यहां आने के लिये मना कर दिया था तुम यहां क्यो आया और मुझे गंदी गंदी गालियाँ देने लगा मैने गालियाँ देने से मना किया तो सागर ने मेरे साथ मारपीट कि और बोला की दोबारा इधर आया या कहीं मिला तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद मैंने अपने साथियो के साथ सिविल लाईन थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई।