ब्रेकिंग
हरदा: यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही की ! 20 वाहनों के चाला... खुशियों की दास्तां :स्वसहायता समूह से जुड़ी दुर्गाबाई, पहले सिलाई का काम फिर आय बढ़ी तो किराना दुकान... हरदा: आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही जिले में मिनी अवैध शराब के 12 अड्डों पर छापा मार कार्यवाही, शरा... पशुपालन गौवंश: हरदा जिले में पशुधन गणना कार्य के लिए संगणकों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हरदा: 33 केवी फीडर सोनतलाई, अबगांव खुर्द, कांकरिया व करताना से संबंधित क्षेत्र में 19 अक्टूबर को विद... हरदा: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई संपन्न: आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से च... हरदा: 20 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इंदौर रैफर ले जाते समय नेमावर में हुई मौत !  नर्मदा नदी के इस घाट पर छोटू पटेल और उनकी टीम अमावस्या पूर्णिमा सहित अन्य त्यौहारों पर करती है। विशे... Kheti kisani harda: डी.ए.पी. खाद आपूर्ति एवं सोयाबीन फसल का सर्वे तत्काल कराया जावे :- हरदा विधायक ड... Coast Guard Bharti 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में नई भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका!

Kheti kisani harda: डी.ए.पी. खाद आपूर्ति एवं सोयाबीन फसल का सर्वे तत्काल कराया जावे :- हरदा विधायक डॉ. दोगने 

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर डी.ए.पी. खाद आपूर्ति एवं सोयाबीन फसल का सर्वे तत्काल कराये जाने की मांग की गई है।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा कलेक्टर को प्रेषित पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले में किसान डी.ए.पी. खाद की कमी के कारण काफी परेशान है और आने वाले समय में यह संकट काफी विकराल रूप ले लेगा। जिसके कारण किसानों का बड़ा नुकसान होगा। किसानों को खाद समय पर ना मिलने से समय पर बोनी नही हो पाती है, यदि समय पर बोनी नही होगी तो उत्पादन में भी कमी आती है। जिससे किसानो को आर्थिक नुकासान का सामना करना पड़ता है साथ ही हरदा जिले में हुई अति बर्षा एवं बेमौसम हो रही बारिश के कारण किसानों के खेत में लगी हुई सोयाबीन फसल खराब हो गई है।

यह मंहगी फसल होती है। फसल के खराब होने से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होगी। इस हेतु सोयाबीन फसल का अतिशीघ्र सर्वे कराया जाना अति आवश्यक है। अतः किसानों के हित को दृष्टिगत रखते हुए उचित कार्यवाही कर हरदा जिले में किसानों की मांग के अनुसार डी.ए.पी. खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे व किसानों की सोयाबीन फसल का सर्वे तत्काल कराये जाने का कष्ट करें, ताकि किसानों को अविलंब बीमा एवं मुआवजा राशि प्रदाय की जा सके। जिससे की किसानों को आर्थिक नुकसान न हो।