jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

हरदा: पुलिस स्मृती दिवस पर शहीदों को नमन कर दी सलामी।

हरदा।  पुलिस स्मृति दिवस पर रक्षित केन्द्र हरदा में शहीद पुलिसकर्मीयों की याद में भव्य परेड का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली गई । पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे द्वारा इस साल 214 शहीदो की नामावली का वाचन कर अब तक शहीद हुये पुलिसकर्मीयों का स्मरण किया गया ।

उन्होंने कहा की हमारे शहीद पुलिस कर्मियों की वीरता ओर उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा । हम उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते है ओर यह सुनिश्चत करेंगे कि उनके बलिदान को व्यर्थ न जाने दें ।

परेड कमान्डर रनि. रजनी गुर्जर के नेतृत्व में शहीद स्मारक के समक्ष शहीदों को शोक सलामी दी गई । इसके पश्चात उपस्थित मुख्य अतिथि एवं शहीदो के परिजन, स्वतंत्रता सैनानी, न्यायाधीशगण , जिला कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी , जेल अधीक्षक एवं जिला पुलिस बल हरदा के समस्त अधिकारीयों द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किये । इसके पश्चात परेड शहीद स्मारक को सलामी देते हुये दाहिने से बाँयेm ओर मार्च करते हुये प्रस्थान किया ।

पुलिस स्मृति दिवस, जो हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है।

- Install Android App -

भारतीय पुलिसकर्मियों की शहादत को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर है, यह दिन उन बहादुर आत्माओं को याद करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जान गंवाई, 1959 में चीन के साथ सीमा पर हुए एक हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में इसकी शुरुआत हुई, इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें श्रद्धांजलि समारोह और शोक सभाएँ शामिल होती हैं, यह दिन समाज में पुलिस बल के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी बनता है,

हरदा जिले के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानी का किया सम्मान

1. शहीद इलाबसिंह पटेल सालिया खेड़ी के परिवार से बड़े भाई गुमर सिंह पटेल 

2. स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मगनलाल जी कोठारी के पोते रजत कोठारी 

3 .शहीद दीप सिंह चौहान राता तलाई के परिवार से अनार सिंह चौहान बड़े भाई उपस्थित हुए 

जिनका कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे द्वारा साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।