jhankar
ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल

करवा चौथ पर पति के साथ घुमने निकली पत्नी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पति बेटी गंभीर घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अजमेर।करवा चौथ पर चांद देखने के पति पत्नी बच्चों सहित बाहर घुमने निकले। सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति उसकी बेटियां घायल हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार महिला मन्दीप कौर अपने पति और बेटियों के साथ घूमने निकली थी। इस दौरान एक तेज बाइक सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे महिला मुंह के बल गिर गई और उसकी चुनरी तथा बाल बाइक में फंस गए. इसके कारण वह बाइक के साथ दूर तक घसीटती हुई चली गई। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर क्रिश्चनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।इससे पहले लोगों ने बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया और दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर मृतक महिला के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार फॉयसागर रोड निवासी मनदीप कौर (30) रविवार को करवा चौथ का व्रत खोलकर अपने पति गुरप्रीत सिंह और 2 बेटियों हरलीन और लवलीन के साथ स्कूटर पर पुष्कर घूमने निकली थी. उसी दौरान रात करीब 10 बजे पुष्कर रोड पर मित्तल अस्पताल चौराहे पर बुलट पर सवार दो युवकों ने पीछे से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।इससे पूरा परिवार स्कूटी से गिर गया।

बाइक सवार युवक को पकड़ा

मनदीप के बाल और चुनरी बाइक के पहिए तथा मडगार्ड के बीच में फंस गए. इससे वह बाइक के साथ घसीटती हुई चली गई।हादसे में मनदीप ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं मनदीप के पति और दोनों बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने 1 बाइक सवार को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया गया।