हरदा। अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष दीप्तिपरमेश्वरी सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए हरदा जिलाध्यक्ष पद पर समाजसेवी श्रीमती अंजू संजय भायरे को मनोनीत किया है।
उनके जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद गुर्जर समाज में हर्ष है। महिला प्रदेश अध्यक्ष दीप्ति परमेश्वरी द्वारा श्रीमती अंजू भायरे को महत्वपूर्ण पद पर आगामी 3 वर्षों या अगले चुनाव तक के लिए मनोनित किया गया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उद्देश्यों के तहत समाज हित के कार्य कर प्रदेश में सामाजिक संगठन को क्रियाशील एवं मजबूत बनाते हुए समाज को आप नई दिशा प्रदान करेंगी। उनकी इस नियुक्ति पर सामाजिक बधुओं द्वारा उनको फोन कर तो सोशल मीडिया पर बधाई दी गई।
इसके अलावा। महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति परमेश्वरी ने उज्जैन जिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती उषा गुर्जर को नियुक्त किया है।

