हरदा। नगर पालिका द्वारा शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नगर पालिका द्वारा 35 वार्डो मे करीब 25 कचरा वाहन चलाए जा रहे है। इसके बाद भी लोग चौक चौराहो पर कचरा फेंक देते है।
जिस कारण गंदगी फेल रही है। सफाई के बाद शनिवार को सेंट्रेल बैंक के कर्मचारियों ने चौराहे पर कचरे का ढेर लगा दिया। वार्ड प्रभारी उपेंद्र कलोसिया ने पास मे लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो उसमें पता चला कि बैंक के कर्मचारियों द्वारा कचरा फेंका गया।
इसके बाद उन्होंने रात 10 बजे सफाई कर्मचारियों को बुलाकर वापस पूरा कचरा उठाकर बैंक के दरवाजे पर डाल दिया। नगर पालिका अध्यक्ष भारती का मीडिया और सीएमओ कमलेश पाटीदार ने हाल ही में लोगों को कचरा सड़क पर नहीं फेंकने की समझाइए दी थी इस दौरान उन्होंने दुकानदारों में संस्थाओं को जमाने की चेतावनी भी दी थी। इसी के बाद सफाई मित्रों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सफाई दरोगा किरण राठौर ने बताया कि कचरा फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।

