jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

हरदा: सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने महिला एवं युवा अध्यक्ष के दायित्व सौंपे,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया,युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर बने,

साधारण सभा की बैठक आयोजित, 10 नवंबर को होगा अन्नकूट उत्सव

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार शाम को कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज धर्मशाला में साधारण सभा की बैठक रखी गई।बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की।इस दौरान महिला एवं युवा जिला इकाई का गठन,अन्नकूट उत्सव ,ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।

संगठन के मुख्य संरक्षक राजेश पाराशर,संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला की सहमति पर अध्यक्ष ने महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया,सचिव अदिति गुरु,युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर ,कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप मंडलोई,सचिव नवीन शर्मा को बनाया ।बैठक का संचालन महामंत्री लोकेश शर्मा ने किया।इस दौरान सर्व सम्मति से 10 नवंबर को अन्नकूट उत्सव मनाने का निर्णय किया गया।अन्नकूट उत्सव मां रेवा गार्डन में शाम को होगा।

- Install Android App -

सर्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री लोकेश शर्मा ने बताया कि मुख्य कार्यकारिणी को विस्तार देकर 11 वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,11 उपाध्यक्ष,10 सचिव,10 सहसचिव,7 संगठन मंत्री सहित अन्य दायित्व सौंपे गए।बैठक में युवा एवं महिला इकाई अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस दौरान चंद्रकांत शुक्ला, बीपी तिवारी,आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित,रोहित तिवारी, नितेश बादर,गजानंद डाले,अतुल शुक्ला,अरुण तिवारी,दीपक शुक्ला संदीप पुरोहित, सौरभ तिवारी, संदीप स्वामी,दीप उपाध्याय,नरेंद्र शुक्ला सिराली,हरगोविंद दुबे सिराली,विजय व्यास सिराली,अनुराग पांडे,गुड्डू शर्मा,दीपक जोशी,शुभम वशिष्ठ राज शर्मा,मनोरमा जोशी,वंदना शर्मा,हेमा शर्मा सहित समाज जन उपस्थित थे।

हरदा – सेंट्रल बैंक चौराहे पर से कचरा उठाकर नगर पालिका कर्मियों ने वापस बैंक के गेट के सामने डाला