jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हरदा जिले में 58401 किसानों को द्वितीय किश्त वितरित की

हरदा / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंदसौर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की वर्ष 2024-25 की द्वितीय किश्त की राशि हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इसके अलावा तहसील व पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव कुमार नागू सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिले के 58401 किसान हुए लाभान्वित
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिले के 58401 किसानों को 2024-25 की द्वितीय किश्त का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। इनमें टिमरनी तहसील के 9299, हंडिया तहसील के 7770, हरदा तहसील के 10318, रहटगांव तहसील के 11460, खिरकिया तहसील के 9738 तथा सिराली तहसील के 9816 किसान शामिल है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को एक वर्ष में कुल 6 हजार रूपये तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है।