jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न, संयुक्त कलेक्टर और एडिशनल एसपी ने दिखाई हरी झंडी।

हरदा / लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को हरदा जिले में ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न हुई। मैराथन दौड़ को संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति ने घंटाघर चौक से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर चांडक चौराहा, टांक चौराहा, प्रताप टॉकीज चौक से होती हुई नेहरू स्टेडियम पर संपन्न हो गई।

- Install Android App -

अधिकारी कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ

मैराथन के समापन अवसर पर स्टेडियम में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी. एस. रघुवंशी, शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले, रक्षित निरीक्षक श्रीमति रजनी गुर्जर, खेल विभाग की ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, व्यायाम शिक्षक श्री रामनिवास जाट, एवं समस्त विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।