jhankar
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

हरदा: 22 वर्षीय नव विवाहिता की करंट लगने से हुई मौत, परिवार में छाया मातम

हरदा | हरदा जिले के देव तलाब में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। दिवाली पर्व को लेकर परिवार में खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। मिली जानकारी के अनुसार नव विवाहिता महिला की कूलर चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई।

- Install Android App -

अस्पताल पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे देव तलाब निवासी क्षमा (22) पति रामकृष्ण ठाकुर घर में दीपावली के लिए सफाई कर रही थी। इस दौरान कमरे में रखे कूलर को चालू किया। इससे उसे करंट लग गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।