jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला

युवक पर कार्रवाई नहीं करने के बदले 1.20 लाख की मांग, पूर्व इंस्पेक्टर समेत 4 पर FIR

जानिए क्या है पूरा मामला…..?

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 इंदौर। 

लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच के एक तत्कालीन निरीक्षक, एक आरक्षक, एक ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि एक युवक के खिलाफ दर्ज शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के बदले 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

- Install Android App -

कैसे हुआ खुलासा…?

इंदौर के तुलसी नगर निवासी प्रीत हजारी ने 2 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र प्रांजल हजारी को एक शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने बुलाया था। वहां तत्कालीन निरीक्षक सुजीत श्रीवास्तव और अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रांजल पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में 1 लाख 20 हजार रुपये की मांग की।

बैंक खाते में डलवाए रुपये

शिकायत के अनुसार 20 मार्च 2026 को 50,800 रुपये UPI के माध्यम से इंदौर निवासी दीपक पटेल के खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद शेष 70 हजार रुपये नकद लिए गए। इन सभी के सबूत लोकायुक्त को उपलब्ध कराए थे। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय की निगरानी में जांच हुई।

शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सोमवार को तत्कालीन निरीक्षक सुजीत श्रीवास्तव, आरक्षक विकास सेंथव, ड्राइवर अभय सिंह और दीपक पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।