ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा किया गया फायर फाईटर पानी टैंकर का वितरण मध्यप्रदेश : दिन दहाड़े युवती का कम्प्यूटर सेंटर के बाहर से हुआ अपहरण: पुलिस जांच में जुटी हरदा: कमिश्नर श्री तिवारी की अध्यक्षता में खनिज एवं वन विभाग की संभाग स्तरीय समिति की बैठक संपन्न बिजली मरम्मत के दौरान 3 मजदूरो को लगा करेंट हुई मौत!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 13 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: पवित्र ओटले पर रखी हनुमान जी की मूर्तियां गांव के युवक ने खंडित की FIR दर्ज, आरोपी को भेजा जेल हरदा एसपी अभिनव चौकसे को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित सावधान सावधान: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 3 महिलाओं की मौत, एक दिन में 12 नए केस युवा कांग्रेस की निर्वाचन प्रक्रिया में निर्विरोध नामांकित हुए पदाधिकारियों का हरदा विधायक डॉ. दोगने... निराश्रित गौवंश के आश्रय के लिये बनेंगे ‘‘कामधेनु निवास’’

MP की राजनीति में उतरा ‘सपाक्स’, सभी 230 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

भोपाल:  सवर्णों के लिये आवाज बुलंद करने वाला सपाक्स संगठन अब राजनीतिक पार्टी बन गया है। भोपाल में पार्टी के गठन और उसके नाम का ऐलान किया गया। संगठन के संरक्षक रहे हीरालाल त्रिवेदी अब पार्टी अध्यक्ष होंगे। सपाक्स प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। करणी सेना व अन्य संगठन भी सपाक्स का समर्थन करेंगे।

- Install Android App -

30 सितंबर को भोपाल में सपाक्स की महाक्रांति रैली हुई थी। इस दौरान ऐलान किया गया था कि 2 अक्टूबर को पार्टी का गठन किया जाएगा। उस घोषणा के मुताबिक, सपाक्स अब संगठन से राजनीतिक दल बन गया है। सपाक्स पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी भी बनायी है। इसमें 4 उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। एट्रोसिटी एक्ट और प्रमोशन में आरक्षण का विरोध सपाक्स का प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद पार्टी का चुनाव चिह्न तय होगा।
बीते दिनों भोपाल में महाक्रांति रैली के बाद सपाक्स ने सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने रैली को नाकाम करने के लिए हर तरीके के हथकंडे अपनाए। 18 ट्रेनें रद्द करने के साथ-साथ भोपाल शहर में सभा की अनुमति भी नहीं दी गई। इसके बावजूद सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग रैली में शामिल होने भोपाल आए। एट्रोसिटी एक्ट के विरोध पर प्रदेश की सियासत में कई खिलाड़ी मैदान में कूद चुके हैं। सपाक्स भी अपना पूरा दम दिखा रही है। सपाक्स पार्टी मजबूत पार्टियों के लिए आखिर कितनी मुश्किल पैदा करेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।