jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

BJP विधायक ने अवैध खनन को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

भोपाल  : चुनाव से पहले विपक्ष के साथ साथ भाजपा नेता भी अब पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी करने में लगे हुए है। पार्टी नेताओं द्वारा लगातार अपनी ही सरकार को घेरा जा रहा है। नेता पार्टी की सरकार की मंशा और कामों पर सवाल उठा रहे है।बाबूलाल गौर के बाद अब भाजपा विधायक जितेन्द्र गेहलोत ने अवैध खनन को लेकर सवाल उठाए है। वही उन्होंने माफियाओं के प्रदेश में सक्रिय होने की बात कही है।

- Install Android App -

जितेंद्र गहलोत केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के बेटे और  आलोट से भाजपा विधायक है।वे पहले भी सरकार को कई मुद्दों पर घेर चुके है। भाजपा विधायक जितेंद्र गेहलोत आलोट में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने अवैध उत्खनन को लेकर अपनी ही सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेत माफिय़ाओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। माफिया लगातार नदियों से रेत का अवैध उत्खनन कर रहे है। नागेश्वर रोड स्थित शिप्रा पुल के आसपास अवैध खनन तेजी से किया जा रहा , जिसके कारण पुल की नींव दिन दिन कमजोर होती जा रही है, कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है।