jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

समाजसेवी,पूर्व सांसद और गुर्जर रत्न स्वर्गीय ताराचंद पटेल की मूर्ति का हुआ अनावरण ! देश प्रदेश के दिग्गज मंत्री, सांसद विधायकों, वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों लोग हुए कार्यक्रम मे हुए शामिल

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया सनावद। श्री रेवा गुर्जर कॉलेज मे समाजसेवी व पूर्व सांसद स्वर्गीय ताराचंद जी पटेल की मूर्ति का अनावरण गरिमामयी आयोजन में सम्पन्न हुआ। आयोजन में देश और प्रदेश के कई दिग्गज मंत्री,सांसद, विधायकों के साथ हजारों की संख्या में लोग जुटे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट व अतिथियों ने मूर्ति का अनावरण करते हुए समाज से उनके कार्यो को आगे बढ़ाने और उनके पदचिन्हों पर चलने का आग्रह किया।

- Install Android App -

अतिथियों ने कहा की राजनीति के साथ साथ स्वर्गीय पटेल ने समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल कॉलेज के निर्माण,सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन, समाज में दान देने की परंपरा और गाँव गाँव समाज की धर्मशालाओं का निर्माण,निर्धन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सहायता कोष का गठन, समाज में कुरीतियों को खत्म और फिजूलखर्ची को बंद कर समाज को विकसित बनाने जैसे अनेक कार्य सामाजिक साथियों के साथ मिलकर उन्होंने किए। उनका पूरा जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा। सभी को उनसे सीख लेकर सेवा कार्यो को अंजाम देना चाहिए समाज मे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

इस अवसर पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह,बंशीलाल गुर्जर, विवेक तनखा, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री रघुवीर सिंह पटेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, विजयलक्ष्मी साधौ, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, मान्धाता विधायक नारायण पटेल,हरदा विधायक रामकिशोर दोगने, भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, भगवानपुरा विधायक केदार डावर सहित श्री रेवा गुर्जर महासभा के अध्यक्ष जगदीश मोराण्या सहित कई वरिष्ठ नेताओं और समाजसेवियों ने ने स्वर्गीय श्री पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।समाजसेवी व महिला महासभा अध्यक्ष आरती पाटिल ने स्वर्गीय पटेल की जीवन पर प्रकाश डाला और उन पर आधारित ध्रुवतारा नामक पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा करवाया गया।

इस अवसर पर श्री रेवा गुर्जर महासभा, युवा गुर्जर संगठन, श्री रेवा गुर्जर महाविद्यालय, स्कूलों और धर्मशालाओ सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्यों सहित निमाड़, मालवा, हरदा आदि क्षेत्रों से हजारों समाजजनो ने आयोजन में शिरकत कर स्वर्गीय पटेल द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। श्री रेवा गुर्जर महासभा की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन महासभा के सचिव नंदराम बिरले ने किया और आभार महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने माना।