ब्रेकिंग
हरदा: खाद की कालाबाजारी : बिना अनुमति जिले के बाहर उर्वरक का परिवहन करने पर खाद व्यापारी जयप्रकाश ना... ससुराल मे युवक ने साली से किया दुष्कर्म ! साली से माफी मांगी मना करने पर युवक ने खुद को चाकू मारा और... हरदा: सभी अधिकारी अपने दायित्वों को शतप्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें! ‘दिशा’’ की बैठक में केन्द्... कलेक्टर श्री जैन ने यूरिया के रैक पाईंट व डबल लॉक केन्द्रों का निरीक्षण किया भोपाल : मुख्यमंत्री निवास पर संविधान हत्या दिवस मनाया गया, कई जिलों से पहुंचे मीसाबंदी परिवार के स... सोयाबीन बीज संकट: केंद्रीय कृषि मंत्री का इंदौर दौरा समाधान लाएगा या सिर्फ़ दिखावा रहेगा? शिवराजसिंह ... रानी दुर्गावती न केवल जनजातीय अपितु संपूर्ण भारत की नारी जाति की वीरता एवं साहस का प्रतीक हैं - कुमर... हरदा: आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सेमिनार मप्र में अजब मौसम: कही धूप के साथ रिमझिम फुआर तो कही मूसलाधार बारिश! आलीराजपुर जिले में अति भारी बार... शिक्षा नहीं, अब व्यापार बिक रहा है – शिक्षा विभाग मौन क्यों?"

लाडली बहना योजना 19वीं किस्त की तारीख: अगले महीने बहनों को मिलेंगे ₹1500, जानिए किस्त कब आएगी

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का एक मजबूत साधन प्रदान किया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। हर महीने मिलने वाली किस्त का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में 9 नवंबर 2024 को योजना की 18वीं किस्त के ₹1250 मुख्यमंत्री ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर किए।

योजना की किस्त राशि में वृद्धि का ऐलान

मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना की राशि में वृद्धि की घोषणा की गई है। अक्टूबर 2023 से बहनों को हर महीने ₹1250 की राशि दी जा रही थी। लेकिन अब दिसंबर 2024 से यह राशि बढ़ाकर ₹1500 कर दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में यह राशि धीरे-धीरे बढ़ाते हुए ₹3000 प्रति महीना तक पहुंचाई जाए।

इस योजना की शुरुआत में बहनों को हर महीने ₹1000 दिए जा रहे थे। लेकिन इसके बाद सरकार ने योजना में संशोधन करते हुए राशि में ₹250 की बढ़ोतरी की। भविष्य में योजना की राशि कुल 8 बार बढ़ाई जाएगी, ताकि बहनों को हर महीने ₹3000 तक का लाभ मिल सके।

किस्त की तारीख और बढ़ी हुई राशि का भुगतान

अगर आप लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं और 19वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को किस्त का पैसा बहनों के खाते में ट्रांसफर करने का नियम बनाया है। लेकिन कई बार विशेष अवसरों पर यह राशि समय से पहले भी ट्रांसफर कर दी जाती है।

हाल ही में 18वीं किस्त का पैसा बहनों के खाते में 9 नवंबर को ट्रांसफर किया गया, जो कि तय समय से पहले था। इसी तरह, उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर 2024 में भी 19वीं किस्त का भुगतान समय से पहले किया जा सकता है।

लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलती है, बल्कि उनके परिवारों का जीवन स्तर भी बेहतर होता है।

सरकार ने इस योजना के तहत महिलाओं को ₹3000 प्रति महीना तक की सहायता देने का लक्ष्य रखा है। धीरे-धीरे राशि बढ़ाने का यह कदम महिलाओं के आत्मनिर्भरता के सपने को साकार करेगा।

- Install Android App -

क्या महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं?

1. योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश की निवासी महिलाओं को दिया जाएगा।
2. महिलाएं किसी भी जाति, धर्म, या वर्ग की हो सकती हैं।
3. आवेदिका की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
4. पारिवारिक आय का मानक भी इस योजना के तहत देखा जाता है।

आवेदन की प्रक्रिया

अगर आप लाडली बहना योजना से जुड़ना चाहती हैं, तो इसका आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है। महिलाएं अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या निकटतम लोक सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करते समय आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और आवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

किस्त की राशि कैसे चेक करें?

योजना के अंतर्गत बहनें अपनी किस्त की राशि को ऑनलाइन या बैंक खाते के माध्यम से चेक कर सकती हैं। इसके लिए आप अपनी बैंक पासबुक अपडेट करवाएं या ऑनलाइन बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़े