jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

सतवास पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर एनएसएस छात्रों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

अनिल उपाध्याय    खातेगांव 

सतवास पुलिस ने सोमवार को शासकीय महाविद्यालय परिसर पहुंचकर एनएसएस छात्रों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।और उन्हें जागरूक किया।

देवास जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत एवं एडिशनल एसपी आकाश भूरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सतवास थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने शासकीय महाविद्यालय पहुंचकर एनएसएस छात्रों को यातायात नियमों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ने छात्रों को बताया की असावधानी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। इससे बचने के लिए हमेशा दो पहिए वाहनों को चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें

- Install Android App -

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी ना बैठाएं। बिना बीमा वाले वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस की गाड़ी ना चलाएं।

और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी जिंदगी से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय अपने साथ उससे संबंधित जरूरी कागजात साथ लेकर चलें।इस अवसर पर निरीक्षक आशीष राजपूत थाना प्रभारी थाना सतवास ,

प्रआर. रवि राव , आर राजेन्द्र सिंह थाना सतवास आर सूरज चौहान भी मौजूद रहे।

 

——————-‘