ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डॉ. मीनाक्षी पटेल निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें !  हंडिया , नर्मदा नदी : मूंग खरीदी की जायज मांग को लेकर किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने किया जल... मप्र के बाद उप्र मे भी प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को दी दर्दनाक मौत!  लापता व्यक्ति का कंकाल म‍िलने ... हंडिया : विधायक डॉ.दोगने ने किया ग्राम जुगरिया में विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के विशेष प्रयास से जिला झाबुआ को मिली सौगात 50 सीटर वर्किंग वूमेन हॉस्ट... श्री बजरंग सेना संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रजापति बने!

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई 2 की मौत 2 घायल: शादी मे शामिल होने जा रहा था परिवार! 

मकडाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन।रात मे वाहन को नियन्त्रित गति से चलाना चाहिये। रात मे अक्सर वाहन के सामने अचानक वाहन या जानवर आ जाने के कारण दुर्घटना हो जाती है। रविवार की रात को नागदा जंक्शन से मक्सी जा रही एक कार कायथा मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर तेज गति से एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर में कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।

विवाह समारोह मे शामिल होंने जा रहे थे।

गाजियाबाद निवासी नीतीश भारद्वाज गाजियाबाद से मक्सी में विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। मक्सी में भाजपा के पूर्व जिलामंत्री रवि पांडेय के पुत्र मयंक, बेटी वंशिका व भांजा अटल कार से दामाद नीतीश को लेने नागदा जंक्शन गए।

- Install Android App -

नागदा से रात को वापस मक्सी लौटते समय कायथा मोड़ पर रात को 1.30 बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार की गति इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार का इंजन 300 मीटर दूर जा गिरा।

2 लोगो की मौके पर हुई मौत,2 घायल

कार में सवार नीतीश व अटल की मौके पर मौत हो गई। वंशिका घायल हो गई। कार का एयरबैग खुलने के कारण मयंक भी बच गया, लेकिन वह भी घायल है।