jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

हरदा: फांसी के फंदे पर झूला युवक, पुलिस जांच में जुटी! परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

हंडिया। बीती रात हंडिया थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में एक युवक का शव फंदे पर लटकते हुए मिला।गुरुवार सुबह मृतक की मां शौच के लिए उठी तो बेटे को पेड़ पर लटके हुए देखा। मां के जोर से रोने के बाद परिजन बाहर आए। परिजनो ने शव को फंदे पर लटकते हुए देखा फिर पुलिस को सूचना दी।

- Install Android App -

मृतक का नाम अमरसिंह पिता देवी सिंह भिलाला उम्र लगभग 40 वर्ष है। युवक मजदूरी करता था। बीती रात घर के पीछे बाड़े मे पेड़ में दुपट्टे का फंदे पर अमर सिंह का लटके हुए मिला। हंडिया उपनिरीक्षक अशोक अहिरवार और प्रधान आरक्षक अनिल मर्सकोले ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। शव को पीएम के लिए हरदा जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है । मृतक की दो बेटी एक बेटा है। इधर परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। इधर बीते दो माह पूर्व एक छोटे बेटे की भी करंट लगने से मौत हो गई थी।