jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

पाइप फैक्ट्री में ब्लास्ट: दर्जनों गाड़ियों धू धू कर जली,25 हुए घायल 6 की जिंदा जलने में हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जयपुर। जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर एक सीएनजी टैंकर में ब्लास्ट हो गया। जिससे क्षेत्र मे धुंआ और आग फैल गई। बताया जा रहा है की टैंकर जैसे ही भांकरोटा इलाके में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचा तभी अचानक उसमें भीषण जोरदार धमाके के साथ उसमेंं ब्लास्ट हो गया।

पाइप फैक्टरी हुई राख

टैंकर मे लगी आग की चपेट में हाइवे किनारे पाइप की फैक्ट्री आ गई। जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

40 वाहन जले 6 की मौत 25 घायल

- Install Android App -

अभी हालिया जानकारी के अनुसार सीएनजी टैंकर में ब्लास्ट की इसकी चपेट में हाइवे से गुजर रहे 40 वाहन आ गए और उनमें आग लग गई। जिससे 6 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए हैं। घायलो को उपचार के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पैट्रोल पम्प भी आया चपेट में

टैंकर मे ब्लास्ट हुआ और उसकी आग फैलने लगी जिससे हाइवे किनारे स्तिथ पाइप फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। एक पेट्रोल पंप का भी हिस्सा इसकी चपेट में आया है।घटना स्थल पर मौजुद लोगो द्वारा पुलिस को ब्लास्ट की जानकरी दी गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें और डीएम व एसपी मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझा दी गई है और अब सिर्फ 1-2 वाहन ही बचे हैं।

मौके पर पहुची फायर बिग्रेड हाईवे किया बन्द

हादसे की सूचना मिलते ही राहत दल और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची आग बुझाने लगी है। एतिहात के तौर पर पुलिस ने हाइवे के दोनों ओर वाहनों को रुकवाक हाइवे को अस्थायी रूप से बंद कर वाहनों को दूसरे रूट से निकाला जा रहा है। पुलिस -प्रशासन ने लोगों को हाईवे से दूर रहने की अपील की है।