jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

अचानक सड़क पर उतरा सीएम यादव का हेलीकॉप्टर!  सड़क पर सीएम और हैलीकाप्टर देख लोगो की भीड़ उमड़ी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर मे शुक्रवार को सीएम मोहन यादव का हेलीकॉप्टर एमआर-12 रोड पर उतरा। यह देख लोग यहां पर एकत्रित होने लगे उन्हे समझ ही नहीं आ रहा था की सीएम का हेलीकाप्टर अचानक सड़क पर क्यूँ ये तो हेलिपेड पर उतरना चाहिए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकॉप्टर एमआर-12 रोड पर बीच सड़क पर उतरा, अचानक सड़क पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लवकुश चौराहे से बायपास को जोड़ने वाली यह सड़क इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा बनाई जा रही है।

- Install Android App -

सड़क की  50 साल की दी जा रही गारन्टी

अधिकारियों ने दावा किया था कि सड़क के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल उपयोग किए गए हैं, जिससे यह सड़क 50 सालों तक यथावत रहेगी। 60 मीटर चौड़ी और 9 किमी लंबी यह सड़क लवकुश चौराहे से बायपास को जोड़ती है। इस सड़क की कुल लागत 185 करोड़ रुपया है।

सीएम अचानक जांच करने पहुंचे

इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष मुख्यमंत्री के साथ इस सड़क पर पहुंचे और इसकी मजबूती और उपयोगिता की जानकारी उन्हें दी। सड़क की गुणवत्ता की जांच करने के लिए मुख्यमंत्री ने वहीं हेलीकॉप्टर उतारने का निर्णय लिया। सीएम का हेलीकॉप्टर उतरते ही सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना लोगों के लिए चौंकाने वाली थी, क्योंकि आमतौर पर सड़क पर हेलीकॉप्टर नहीं उतारे जाते हैं। सड़क पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरा, सीएम ने सड़क की गुणवत्ता को देखा और अधिकारियों से उसके निर्माण के बारे में जानकारी ली और यही से रवाना भी हो गए।