jhankar
ब्रेकिंग
SDM विजय राय ने कमर कस ली : नरवाई जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी हरदा : जिले में अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए हरदा : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित हरदा : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन हरदा : कलेक्टर व एसपी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया Big news : किसान की न्याय की मांग, मुख्यमंत्री निवास के लिए पैदल यात्रा शुरू हरदा में लंच के नाम पर बैंक में हो जाते हैं दरवाज़े बन्द, ग्राहक बाहर खड़े रहने पर होते हैं मजबूर । ल... दो गर्लफ्रेंड छोड़कर भागा नाइजीरिया, मिलने आया तो पुलिस ने पकड़कर डिपोर्ट किया जबलपुर जिला अदालत के बाहर जोरदार धमाका, चारों तरफ मची अफरा-तफरी मध्य प्रदेश में 2 दिन तेज गर्मी, 18-19 मार्च को बारिश, ग्रीन नेट से धूप से बचाव

पुलिस चौकी पर ब्लास्ट करने वाले 3 आतंकी ऐनकाउंटर में ढेर,गुरुदास पुर मे 2 पुलिस चौकी पर किया था ब्लास्ट! 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पीलीभीत। पुलिस चौकी पर हमला एवं ब्लास्ट के 3 आरोपियों को पुलिस ने एन्काउ न्टर मे ढेर कर दिया।

जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के 2आरोपी थे।

ये तीनों आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में आकर छिपे थे। पंजाब और उप्र पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों को मार दिया है। उनके पास से पिस्टल व कुछ अन्य असलहा भी बरामद हुए हैं।

ये थे तीनो आतंकी

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि गुरविंदर सिंह निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता, निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह उम्र निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब इनका नाम और निवास है।

मुठभेड़ में घायल हुए 2 सिपाही

पुलिस और आतंकियो की मुठभेड़ में दो सिपाही भी हुए है। एसओजी टीम के सिपाही शहनवाज तथा माधोटांडा थाने के सिपाही सुमित राठी हैं। मुठभेड़ के बाद पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और इंस्पेक्टर सुनगढ़ी पवन पांडेय पहुंच गए। आतंकियों के पास से दो एके−47 मिली हैं।

पुलिस चौकी में हुआ था धमाका

ज्ञात हो कि बख्शीवाल पुलिस चौकी में 19 दिसंबर और वडाला बांगर चौकी में 20 दिसंबर को धमाका हुआ था। दोनों चौकियां गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने के अंतर्गत हैं।इसके बाद से पुलिस को आरोपियो की सरगर्मी से तलाश थी।