jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

जबलपुर जिला अदालत के बाहर जोरदार धमाका, चारों तरफ मची अफरा-तफरी

जबपुर। जबपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आज शाम यानी 16 मार्च की शाम जबलपुर जिला अदालत के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट नंबर-2 के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इस धमाके बाद वहां मौजूद वकीलों और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए. सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

- Install Android App -

बम के अवशेष और माचिस हुई बरामद हुई
हालांकि राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं। पुलिस को मौके से बम के अवशेष और माचिस बरामद हुई हैं। जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5 से 5:15 बजे के बीच कोर्ट का अंतिम काम चल रहा था। इसी दौरान सीजेएम कोर्ट नंबर-2 के बाहर तेज धमाका हुआ।

अदालत की सुरक्षा में बड़ी चूक
जोरदार धमाके की आवाज सुनने के बाद कोर्ट में मौजूद वकील इसे गंभीर घटना मानते हुए बाहर निकलने लगे। पुलिस की शुरूआती जानकारी के सामने आया है कि धमाका पाइप बम से किया गया हैं। घटना को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने विरोध जताते हुए इसे अदालत की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया हैं।