jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

टिमरनी: जायसवाल निवास पर पधारकर कंप्यूटर बाबा ने कुंभ मेले का आमंत्रण दिया 

टिमरनी– उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ 2024-25 में मेले में देश भर के साधु संत जुट रहे हैं और लाखों की संख्या में श्रद्धालु भी वहां पहुंच रहे हैं। देश के साधु संतों में बड़ा ही उत्साह नजर आ रहा है।  आज नगर टिमरनी में  इंदौर वाले स्वामी नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा वार्ड नंबर 10 में निवासरत नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरुण जायसवाल के निवास पर पधारकर प्रयागराज महाकुंभ मेले में आने का आमंत्रण दिया। बाबा इंदौर से होते हुए टिमरनी पहुंचे और बड़े ही उत्साह के साथ वह आगे बढ़ रहे हैं लोगों को महाकुंभ मेले में आने का निमंत्रण दे रहे हैं। बाबा पूर्व में महामंडलेश्वर के पद पर भी विराजमान रहे उन्हें शिवराज सरकार में राज्य मंत्री दर्जा का पद भी मिला था।

- Install Android App -

कंप्यूटर बाबा स्वामी नामदेव त्यागी उन धार्मिक नेताओं में से एक हैं जिन्हें राज मंत्री का दर्जा दिया गया था, आपने गौ हत्या को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की और गौ माता को राजमाता का दर्जा देने का आवाहन किया। बाबा लैपटॉप, हेलीकॉप्टर, फेसबुक के शौकीन हैं। राजनीति और सोशल मीडिया पर भी बने रहते हैं। वार्ड नंबर 10 के लोगों ने बाबा का स्वागत किया। इस दौरान युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल ओम सोलंकी विष्णु नामदेव गिरीश घुरे जितेंद्र सोनकिया नप पार्षद हीरा घुरे अन्नु नायर बंटी रहड़वा राजेश योगी नाथ बाबा एवं वार्ड क्रमांक 10 के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।