jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बदलते मौसम में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, लू से बचें हरदा : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हरदा : दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु आयोजित विशेष स्क्रीनिंग शिविरों का हुआ समापन हरदा : नेशनल लोक अदालत में कुल 462 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण Narmdapuram : NFSA के तहत पात्र परिवारों को दो माह का अग्रिम राशन लोक अदालत का उद्देश्य समाज मे आपसी भाईचारे की स्थापना करना है___जिला न्यायाधीश तबस्सुम खान बिग न्यूज : थाना रहटगाँव तीन नाबालिग बालिकाओ को किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार ! हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

हरदा: आशाराम आश्रम के पास चार दिन पुरानी लाश मिली! हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी।

हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम चारखेड़ा में आशाराम आश्रम से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति का शव मिला। खेत पर काम कर रहे मजदूरों को नाले के पास से दुर्गंध आ रही थी। मजदूरों ने जब पास जाकर देखा तो वहां पर एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया।

जिसके बाद उन्होंने खेत मालिक को सूचना दी। खेत मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बुलाया।

टिमरनी थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस सुबह मौके पर पहुंची ।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि शव तीन दिन से चार दिन पुराना शव मिला है।

मृतक की पहचान इटारसी निवासी चेतराम सांगुले के रूप में हुई है। वह ट्रेन में वेंडर था।

चेतराम के परिजनों ने इटारसी सिटी कोतवाली में 22 दिसंबर को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टीआई ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के सटीक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस हर एंगल से जांच करर ही है।