jhankar
ब्रेकिंग
रात 10:00 बजे : भीलट बाबा मेले में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी,  सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, लोगों ने प... हंडिया : एएसआई देवकरण उईके के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब! स्टाफ सहित शुभ चिंतकों ने दी बधाई। रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

पंजाब मे पुल से गिरी बस 8 यात्री की मौत 24 से अधिक घायल: मौके पर पहुँचा प्रशासन राहत कार्य जारी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पंजाब सर्द कोहरे और बारिश के मौसम मे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। आज प्रदेश के शहर बठिंडा में पुल से नाले में एक निजी बस गिरी इस दुर्घटना मे 8 यात्रियों की मौत और 24 लोग घायल बताए जा रहे है।

बस के शीशे तोड लोगो को निकाला

मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा के जीवन सिंह वाला के पास बड़ा हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी एक बस पुल से सीधे नीचे गंदे नाले में गिर गई। प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। दर्दनाक हादसे में अब तक 8 यात्रियों की मौत हो चुकी। बस मे करीब 50 यात्री सवार थे। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

- Install Android App -

शहर में बारिश हो रही थी

निजी परिवहन कंपनी की बस बठिंडा-शार्दुलगढ़ लोकल रूट पर चल रही थी। पुल से नीचे गिरने से हादसे का शिकार हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायल यात्रियो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा गया। बठिंडा के एसएसपी अवनीत कोंडल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एसएसपी अवनीत कोंडल ने बताया कि तलवंडी साबो के SHO मौके पर पहुंचे।

हादसे को लेकर आशंका जताई जा रही है कि बारिश हो रही थी और शायद बस की रफ्तार बहुत तेज थी इसी के चलते हादसा हुआ है।