jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला

भोपाल। राजधानी भोपाल के मानस भवन के पीछे स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पटवारी ने कहा कि सरकार गरीबों के घर उजाड़कर अमीरों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “सीएम हाउस अगर मुख्यमंत्री का घर है, तो क्या गरीबों का घर घर नहीं होता?”

- Install Android App -

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार योजनाओं के प्रचार में सक्रिय रहती है, लेकिन जब गरीबों के आशियाने टूटते हैं तब उनकी पीड़ा नजर नहीं आती।

पटवारी ने आरोप लगाया कि मानस भवन विस्तार के नाम पर कार्रवाई की जा रही है और आसपास भाजपा नेताओं का कब्जा बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवास के आसपास झुग्गियां हटाने के लिए गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है।