jhankar
ब्रेकिंग
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी

बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग

बड़वानी। जिला मुख्यालय पर आज जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। जॉगर्स पार्क से लेकर एसपी कार्यालय तक निकाली गई विशाल रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घेराव किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण थाना नागलवाड़ी में जयस पदाधिकारियों के विरुद्ध दर्ज अपराध क्रमांक 0060/2026 है, जिसे संगठन ने पूरी तरह झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया है।

द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप: जयस जिला प्रभारी मुन्ना मोरे और मीडिया प्रभारी विनोद डावर ने आरोप लगाया कि 17 मार्च 2026 को उनके विरुद्ध बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर पूरी तरह निराधार है। उनका कहना है कि एक दुर्घटना के मामले में जनहित की आवाज उठाने पर पुलिस ने बदले की भावना से यह द्वेषपूर्ण कार्रवाई की है। जयस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू पटेल ने इसे आदिवासी समाज की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

- Install Android App -

प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी: जयस प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगावे ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही यह एफआईआर खारिज नहीं की गई, तो संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ेगा।

पुलिस का पक्ष: मामले में एडिशनल एसपी धीरज बब्बर ने बताया कि बालसमुद पुलिस चौकी में भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में पूर्व में प्रकरण दर्ज किया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि जयस कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है और पूरे घटनाक्रम की वर्तमान में गहन जांच की जा रही है।