jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची

जबलपुर। जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे में 2 और शव बरामद किए गए हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने दो बच्चों के शव बरामद किए हैं। इनमें एक बच्चे की पहचान विरोज सोनी(6) के रूप में हुई है। वहीं दूसरे लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

मौसम के कारण रेस्क्यू में परेशानी

रेस्क्यू टीम लगातार बरगी डैम में लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि अचानक से मौसम ने करवट ली है, तेज आंधी और तूफान के कारण रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही है. तेज हवाओं के कारण रेस्क्यू टीम को ऑपरेशन रोकना पड़ रहा है।

सिस्टम की लापरवाही ने ले ली 11 लोगों की जान!

- Install Android App -

बता दें गुरुवार को जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। क्रूज पर 40 से ज्यादा लोग सवार थे।

इस हादसे में सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हादसे के पहले कई वीडियो सामने आए थे। जिसमें क्रूज पर सवार किसी भी यात्री ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। क्रूज पर बैठने वाले लोगों को लाइफ जैकेट पहनना सुनिश्चित करवाना स्टाफ की जिम्मेदारी होती है। लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने अपनी ड्यूटी को नहीं निभाया। क्रूज पर लाइफ जैकेट तो थे, लेकिन सब सील पैक्ड। यहां तक कि जब क्रूज पर पानी भर गया तो किसी को लाइफ जैकेट पहनने का मौका भी नहीं मिला। इस तरह के पर्यटन स्थल पर केवल क्रूज स्टाफ का ही नहीं बल्कि इसमें एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक की जिम्मेदारी होती है कि नियमों का पालन करवाया जाए। जिससे इस तरह के हादसे टाले जा सकें।

2 लापता लोगों की तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक अभी भी 2 लापता लोगों की तलाश की जा रही है। लापता लोगों की तलाश में लगातार एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम सुबह से जुटी हुई है। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम के पास पर्याप्त उपकरणों की भी कमी बताई जा रही है। जबलपुर जैसे जिले की जनसंख्या को देखते हुए यहां लगभग 100 एसडीआरएफ जवानों की जरूरत होनी चाहिए, लेकिन एसडीआरएफ के जवानों की संख्या 10 से 12 ही है।