jhankar
ब्रेकिंग
बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान हेलीकॉप्टर से सटीक मिसाइलें दागकर भारत ने रचा इतिहास, बढ़ेगी सेना की ताकत नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष और व्हाइट हाउस में गोलीबारी पर पुतिन-ट्रंप ने की बात सोना 1.49 लाख तो चांदी 2.34 लाख के पार शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

Kisan: किसान आन्दोलन के समर्थन नक्सलियों के पर्चे मिले! सरकार का खुफिया तंत्र सक्रिय किसने बाँटे पर्चे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश मे किसानो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां किसानो को सरकार के विरोध मे भड़काने मे नक्सलियो का कनेक्शन होने की जानकारी मिल रही है।

किसान आंदोलन के समर्थन में पर्चे

जानकारी के अनुसार बालाघाट के रूपझर जंगल में नक्सलियों द्वारा किसानों को बरगलाने वाले पर्चे और बैनर मिले हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी ने एमएमसी जोन के किसानों से आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया है। पुलिस खुफिया तंत्र के जरिए नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

- Install Android App -

मप्र मे किसान आन्दोलन के समर्थन नक्सलियों के पर्चे

किसान आन्दोलन मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में सक्रिय है।अब किसान आंदोलन को अब मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जोन के नक्सली तूल दे रहे हैं। इधर मध्य प्रदेश के बालाघाट के रूपझर जंगल में नक्सलियों द्वारा फेंके गए दो पेज वाले पर्चे पुलिस को मिले हैं। पर्चे में किसानों को बरगलाने वाली बातें लिखी हैं। यह पर्चा प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी एमएमसी स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता की ओर से लिखा गया है। पर्चे में लिखा है कि देश के सभी किसान आंदोलन का समर्थन करें। आंदोलन स्थल के लिए कूच करें। इसके अतिरिक्त लाल रंग के बैनर भी जंगल में लगे मिले हैं। उनमें भी पर्चे वाली बातें लिखी हैं। पर्चे मिलने के बाद पुलिस ने खुफिया तंत्र को किसानों के बीच सक्रिय कर दिया है।

पुलिस पता करने में जुटी

पुलिस गुप्त तरीके से यह भी पता करने में जुटी है कि बैनर लगाने और पर्चा चिपकाने वाले कौन लोग हैं। यह भी नजर रखी जा रही है कि पर्चों में लिखी भाषा से किसान भ्रमित न हो जाएं।