jhankar
ब्रेकिंग
बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान हेलीकॉप्टर से सटीक मिसाइलें दागकर भारत ने रचा इतिहास, बढ़ेगी सेना की ताकत नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष और व्हाइट हाउस में गोलीबारी पर पुतिन-ट्रंप ने की बात सोना 1.49 लाख तो चांदी 2.34 लाख के पार शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

MP News: चाइनीज डोर पर प्रशासन हुआ सख्त: प्रशासन की आमजन से चायनीज माँझा को क्रय विक्रय न करने की अपील

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास। जनवरी के आते ही लोगो में पतंग उड़ाने के अरमान  जागने लगते है।वही मकर संक्रांति के पर्व तक तो आसमान में जगह जगह पतंग ही पतंग नज़र आती है। पतंग उड़ाने के लिए लोगो द्वारा चायनीज मान्झे का उपयोग किया जाता है जिससे कई लोग दुर्घटना ग्रस्त हुए और लोगो की जान भी गई है।

चायनीज मान्झे का उपयोग क्यूं

पतंग उड़ाने के लिए चायनीज माँझा का उपयोग करते है इसमे कलर के साथ बारीक कांच को चिपकाया जाता है जो दुसरे की पतंग को आसानी काट देता है लोग पतंग उड़ाने के दौरान दांव पेंच एक दुसरे पर आजमाते है एक दुसरे की पतंग काटते है। इसलिए लोग मान्झे का उपयोग करते है।

चायनीज मान्झे से क्या है नुकसान

- Install Android App -

पतंग उड़ाने के दौरान पतंग कट जाती है जो अचानक किसी बाइक सवार या पैदल जा रहे व्यक्ति के गले आंख चेहरे पर लगती तो घाव कर देती। पिछ्ले कुछ वर्षो में कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए जिनमें अधिकांश की जान चली गई।इस दौरान कई पक्षी भी चपेट मे आ जाते है।इसी को देखते हुए सरकार चायनीज मान्झे पर सख़्त हुई और लोगो को इसके क्रय विक्रय न करने की सलाह दी है।

देवास पुलिस की सख्त कार्रवाई

विगत दिवस देवास पुलिस द्वारा मानव जीवन, पशु-पक्षियों और पर्यावरण को बचाने के लिए चाइना डोर का क्रय, विक्रय और उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित हो इसके लिए कार्यवाही की जा रही है साथ ही लोगो को समझाईश भी दी जा रही की चायनीज डोर का क्रय विक्रय न करे। इसके बजाय देसी डोर का उपयोग करें।

चायनीज डोर के क्रय विक्रय की जानकारी दीजिए

देवास पुलिस प्रशासन द्वारा कहा है कि अगर आपको कोई भी चाइना डोर का उपयोग या बिक्री की सूचना मिलती है तो तुरंत 7049125083 या Dial 100 नम्बर पर जानकारी दीजिए आपकी पहचान गोपनीय रहेगी।