jhankar
ब्रेकिंग
हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरो वाला बीएसई सेंसेक्स 582.86 अंक टूटकर 76,913.50 पर और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 180.1 अंक नीचे आकर 23,997.55 पर बंद हुआ।

बाजार जानकारों के अनुसार मध्य पूर्व के तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आयी तेजी से भी बाजार पर दबाव पड़ा है। कच्चे तेजी की कीमतें 120 बैरल प्रति डॉलर से ऊपर चल गयी हैं। आज शुरुआती कारोबार में , इंटरग्लोब एविएशन, एमएमएम और एक्सिस बैंक के शेयर गिरे है जबकि बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, ओएनजीस, बजाज फिनसर्व और डॉ. रेड्डीज लैब्स के शेयरों में तेजी है।

- Install Android App -

वहीं बजाज ऑटो के शेयरों से बाजार को सहारा मिला। कंपनी केशेयर बायबैक करने की संभावना से ही उसके शेयर करीब 5 फीसदी उछले हैं। वहीं एचयूएल के शेयर करीब 3 फीसदी गिर हैं। एफएमसीजी क्षेत्र पर दबाव आया है। मिडकैप में न्यूजन सॉफ्टवेयर सबसे अधिक लाभ में रहा। मिडकैप में एमआरपीएल, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एपीएल अपोलो ट्यूब और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे शेयरों में तेज गिरावट रही।

इससे पहले आज सुबह बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी भी महत्वपूर्ण 24 हजार के स्तर से नीचे आ गया, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल देखा गया। सेंसेक्स 77,014 के स्तर पर खुला जबकि निफ्टी 23,996 अंक पर खुला।