jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोना 1.49 लाख तो चांदी 2.34 लाख के पार

नई दिल्ली। सोने और चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को शानदार तेजी दर्ज की गई। घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और अंतरराष्ट्रीय कॉमैक्स (कॉमेक्स) दोनों पर ही कीमती धातुओं के भाव मजबूती के साथ खुले और खबर लिखे जाने तक उनमें बढ़त बरकरार थी, जिससे निवेशकों में उत्साह का माहौल देखा गया। घरेलू बाजार में सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 449 रुपये की तेजी के साथ 1,49,499 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,49,050 रुपये था। खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 415 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,465 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान सोने ने 1,49,526 रुपये का उच्च स्तर छुआ और इसका निचला स्तर 1,49,465 रुपये रहा। हालांकि, इस साल यह 1,80,779 रुपये का अपना सर्वोच्च स्तर भी देख चुका है।

- Install Android App -

चांदी के वायदा भाव में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। एमसीएक्सपर मई कॉन्ट्रैक्ट 1,902 रुपये की बड़ी छलांग के साथ 2,35,102 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 2,33,200 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,028 रुपये की तेजी के साथ 2,34,228 रुपये पर कारोबार कर रहा था। चांदी ने दिन का उच्च स्तर 2,35,102 रुपये और निचला स्तर 2,34,228 रुपये दर्ज किया। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये किलो के अपने सर्वोच्च स्तर को छू चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। कॉमैक्स पर सोने का भाव 27.90 डॉलर की बढ़त के साथ 4,589.40 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया। यह 4,557 डॉलर प्रति औंस पर खुला था और इसका पिछला बंद भाव 4,561.50 डॉलर प्रति औंस था। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ था। वहीं चांदी के वायदा भाव भी 1.27 डॉलर की तेजी के साथ 72.84 डॉलर प्रति औंस पर थे। चांदी 71.38 डॉलर पर खुली थी और पिछला बंद भाव 71.56 डॉलर था। चांदी ने इस साल 121.79 डॉलर का सर्वोच्च स्तर दर्ज किया है, जो मौजूदा भाव से काफी ऊपर है।