ब्रेकिंग
मप्र मे मानसून का आगाज: टीकमगढ़ मे हुई भारी बारिश!  बारिश नदी नाले उफान पर निचले स्थानों पर भराया प... तांत्रिक क्रिया से मां को स्वस्थ करने और पिता भाई को मारने की धमकी देकर फिर मांगे 40 लाख! पुलिस ने 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: रिलाएबल सोसायटी ने आयोजित किया यूथ मीट :यूथ वॉइस के माध्यम से युवा स्वास्थ्य, नशाखोरी तथा भ्रष... घोर कलयुग हैवान दरिंदे भतीजे ने 80 साल की वृद्धा ( बड़ी मां) के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दस घंटे ... जोगा किले की दीवार पर खड़ा होकर युवक ले था सेल्फी, संतुलन बिगड़ने पर नर्मदा नदी में गिरा, एसडीईआरएफ ... हरदा में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न , कलेक्टर जैन आये प्रथम ! हरदा : जिले में रिक्त 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 122 सहायिका के पदों पर होगी भर्ती सागर कलेक्टर की भ्रमित पोस्ट को लेकर केदार सिरोही ने लिखा आपत्ति पत्र, दिग्विजय सिंह ने केदार सिरोही... मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मारा छापा, 80 हजार किलो खाद पकड़ी, कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों में नच...

मप्र का मौसम,दिन के तापमान मे हुई वृद्धि सर्दी से मिली राहत!  ,शहडोल में 4.6°C, शिवपुरी में 19°C न्यूनतम तापमान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।विगत 2 सप्ताह से कड़ाके की ठंड शीत लहर और कोहरे ने लोगो को खासा परेशान कर रखा था। रविवार को हुए नए मौसम परिवर्तन के बाद से लोगो को राहत मिली।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। रात के तापमान में भी अब कुछ वृद्धि होने की संभावना है।

शनिवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान शहडोल के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सबसे कम शून्य दृश्यता ग्वालियर एयरपोर्ट पर दर्ज की गई। शिवपुरी में भी दृश्यता 50 मीटर से कम रही। दिन का सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान शिवपुरी में रहा।

- Install Android App -

बादल छंटने लगे

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। इससे वातावरण में नमी कम हो गई है। बादल छंटने की वजह से अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। इससे धूप में चुभन महसूस होने लगी है।

रविवार से रात के तापमान में भी कुछ वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान कड़ाके की ठंड से राहत बनी रह सकती है।