ब्रेकिंग
हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा,

हंडिया: ग्रामीण क्षेत्र की सीमा में तेज रफ्तार वाहनों से खतरा: अखातेआम चौराहे पर नही है स्पीड ब्रेकर ! 

हंडिया।तहसील मुख्यालय पर एक ऐसा भी चौराहा है जहां से होकर विद्यालय के बच्चे भी गुजरते हैं।लेकिन इस चौराहे पर तेज रफ्तार वाले वाहनो पर अंकुश लगाने के लिए एक भी स्पीड ब्रेकर नही है।जिससे यहां आए दिन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

तहसील मुख्यालय हंडिया मे पेट्रोल पंप बायपास से हंडिया मार्ग और भमोरी से हंडिया बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर एक चौराहा है।जिसे अखातेआम चौराहे के नाम से भी जाना जाता है।इस चौराहे से स्थानीय अधिकारी भी गुजरते हैं।और तो और यहां से मां नर्मदा की रेती की अवैध तरिके से चोरी करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली भी पकड़े जाने के डर से तेज गति से गुजरते है।लेकिन यहां गति अवरोधक नही होने से हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।पूर्व में यहां कुछ दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।समय रहते इस व्यस्तम चौराहे पर गति अवरोधक का निर्माण करा दिया जाए तो वाहनो की रफ्तार पर अंकुश लगाया जा सकता है।

विदित है कि इस चौराहे पर से चौबीस घंटे वाहनो का आवागमन लगा रहता है।अगर स्थानीय प्रशासन अधिकारी और जनप्रतिनिधी समय रहते कोई ठोस कदम नही उठाते हैं तो किसी दिन बड़ी भयंकर दुर्घटना हो सकती है।जिससे जानमाल का भी भारी नुकसान हो सकता है।

 

- Install Android App -

तेज रफ्तार और प्रेशर हार्न वाले वाहनों में हुई वृद्धि!

देखने मे आ रहा है कि इन दिनों मोटरसाइकिलों पर प्रेशर हार्न लगाकर तेज गति से वाहन चलाने का प्रचलन हो गया है।जिससे पैदल चलने वाले राहगीरो खासकर छोटे बच्चे तथा बुजुर्ग लोग घबड़ा जाते हैं।

भविष्य में किसी प्रकार दुर्घटना न हो? इसलिए इन प्रेशर हार्न वाले तेज गति से वाहन चलाने वाले और तीन सवारी वाले वाहन चालको पर सख्त कार्रवाई की जाए।