ब्रेकिंग
मरहूम लियाकत भाई मंसूरी की याद में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल...

बनासकांठा ब्लास्ट : दुर्घटना में हरदा जिले के 8 मजदूर मृत, 3 घायल तथा 2 लापता, कल मृतकों के परिजनो से मिलने आ सकते है : CM Mohan yadav

गुरुवार सुबह प्रदेश के मुखिया मोहन यादव मृतकों के परिजनों के बीच शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच सकते गई। प्रशासन हेलीपेड की तैयारियों में जुटा।

 

हरदा: हरदा जिले में 6 फरवरी 2024 का दिन हरदा जिले के लोग कभी भुला नहीं पाएंगे।इस दिन हरदा की फटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। उस ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

उस दुखद दर्दनाक हादसे का दंश आज भी लोग झेल रहे है। उसके बाद फिर मंगलवार को जो घटना गुजरात में हरदा जिले के मजदूरों के साथ हुई। इस घटना ने फिर झकझोर कर रख दिया।

इस भीषण हादसे के बाद भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त कर शोक संवेदना व्यक्त की। वही पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

हंडिया के व्यापारी प्रतिष्ठान बंद रखकर शोक संवेदना व्यक्त कर अंतिम यात्रा में शामिल होगे।

इधर हंडिया व्यापारियों के द्वारा गुरुवार को सुबह से दोपहर 2 बजे तक अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया। वही सभी व्यापारी और नगरवासी अंतिम यात्रा में शामिल होगे।व्यापारियों ने कहा कि इतनी बड़ी घटना गुजरात में हुई। मृतक हमारी बस्ती के लोग है। मंगलवार से ही नगर  में मातम पसरा हुआ है । दुख की इस घड़ी में हम सभी लोग नायक परिवार के साथ खड़े है। सभी व्यापारी दोपहर 2 बजे के बाद अपनी अपनी दुकान खोलेंगे।

- Install Android App -

इधर सूत्रों की माने तो गुरुवार सुबह प्रदेश के मुखिया मोहन यादव मृतकों के परिजनों के बीच शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच सकते गई। प्रशासन के द्वारा मांगरुल रोड पर हेलीपेड की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अधिकारियों के द्वारा अभी नहीं दी गई।

हरदा जनसंपर्क से जारी खबर के मुताबिक

गुजरात के जिला बनासकांठा में डिसा नामक स्थान पर लगभग सुबह 8 बजे फटाखा फैक्टरी में बॉयलर फटने से कुल 18 मजदूरों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त है। इन 18 मृतकों में 8 मृतक हरदा जिले के निवासी होना बताए गए है। इसके अलावा तीन लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है तथा दो व्यक्ति दुर्घटना के बाद से अभी भी लापता है । मृतकों के संबंध में तथ्यों की पुष्टी जिला प्रशासन बनासकांठा गुजरात से प्राप्त की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार हरदा जिले के हंडिया निवासी श्रीमती गुड्डी बाई पति भगवान सिंह नायक उम्र 30 वर्ष, विजय भगवान सिंह नायक 17 वर्ष, अजय भगवान सिंह नायक 16 वर्ष, कृष्णा भगवान सिंह नायक 12 वर्ष, विष्णु पुत्र सत्य नारायण नायक 18 वर्ष, सुरेश पुत्र अमर सिंह नायक 25 वर्ष, बबीता पति संतोष नायक 30 वर्ष तथा धनराज बैन उम्र 18 वर्ष की मृत्यु हो गई है। यह सभी हंडिया निवासी हैं। संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने बताया कि इसके अलावा राजेश पुत्र सत्यनारायण नायक उम्र 22 वर्ष निवासी हंडिया, बिट्टू पुत्र सत्यनारायण नायक निवासी हंडिया 14 वर्ष तथा विजय पुत्र रामदीन काजवे निवासी मालपौन, उम्र 23 वर्ष के घायल होने की खबर है। इस दुर्घटना में 2 व्यक्तियों संजय नायक 12 वर्ष तथा लक्ष्मी 50 वर्ष अभी तक लापता है। जिला प्रशासन बनासकांठा से अद्यतन जानकारी प्राप्त होने पर जानकारी परिवर्तित हो सकती है।

घटना की जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव नागू के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन का दल घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। जिला बनासकांठा के साथ प्रशासन लगातार समन्वय कर रहा है।

 

हादसे में मृतकों के परिजन को दी जाएगी आर्थिक सहायता – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए और घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय के लिए दुर्घटना स्थल पर (बनासकांठा) भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि संकट की इस दु:खद घड़ी में हमारी सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ितों को हर जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।