jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग

हरदा नगर में बीती रात आई तेज़ आंधी-तूफान के कारण वार्ड क्रमांक 5 में एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे एक निवासी का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, परंतु यह घटना आने वाले दिनों के संभावित खतरों की चेतावनी है।

 

- Install Android App -

विपक्ष के नेता एवं वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद अमर रोचलानी ने नगर पालिका प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर में कई स्थानों पर पुराने, कमजोर और झुके हुए वृक्ष हैं, जो विशेष रूप से बारिश और तेज़ हवाओं में जान-माल के लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे पेड़ों की शीघ्र छंटनी अथवा आवश्यकतानुसार हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

रोचलानी ने चेताया कि यदि प्रशासन समय रहते उचित कदम नहीं उठाता, तो किसी भी क्षण बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने नगर पालिका से आग्रह किया है कि सभी वार्डों में विद्युत विभाग के सहयोग से सर्वे कराकर संकटग्रस्त पेड़ों की पहचान की जाए और आवश्यक तकनीकी उपाय तत्काल प्रभाव से किए जाएं।