jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है जरुरी अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हंडिया।- मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ‘‘नशे से दूरी है जरूरी’’ नशा मुक्ति जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है।इसी के चलते

- Install Android App -

थाना हंडिया द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हंडिया में विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना एवं उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने रचनात्मक विचारों एवं चित्रों के माध्यम से नशे के विरोध में सशक्त संदेश प्रस्तुत किए।इस अवसर पर बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव,कानूनों की जानकारी तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनके कर्तव्यों पर भी मार्गदर्शन दिया गया ।

थाना प्रभारी सुभाष दरश्यामकर एवं प्राचार्य सीमा ओनकर की उपस्थिति में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।