jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

न्याय मे अभियोजन का बहुत महत्व होता है न्यायाधीश तबस्सुम खान अधिवक्ता संघ ने एडीपीओ को दी भावभीनी विदाई

➡️✍️✍️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा।स्थानीय अधिवक्ता संघ द्वारा ने न्यायालय परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी मनोज जाट के सीहोर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने मनोज जाट के न्यायिक कार्यशैली, विनम्र स्वभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि अपने कार्यकाल में निष्पक्षता एवं कर्तव्य के साथ कार्य किया, जिससे न्याय व्यवस्था में आमजन की आस्था और मजबूत हुई। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती तबस्सुम खान ने कहा कि न्याय मे अभियोजन का बहुत महत्व होता है। अभियोजन द्वारा अपना पक्ष रखने मे जो साक्ष्य प्रस्तुत किये जाते है। वह प्रकरण की सुनवाई मे मुख्य होते है।

- Install Android App -

ए डी पी ओ मनोज जाट का हमारे साथ लगभग एक साल का कार्यकाल रहा है। जिसमे उनके द्वारा सारगर्भित तरीके से अभियोजन का पक्ष रखा जाता रहा है। उनकी कार्यशेली बहुत अच्छी रही है। मे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ। ए डी पी ओ मनोज जाट ने कहा कि मेरा यहा न्यायालय का कार्यकाल 15 वर्षो का रहा है।

यहां 29 मार्च 2010 को कार्यभार प्राप्त किया था। इन 15 वर्षो मे यहां रहते हुए कभी कोई परेशानी नही आयी। बार और बेन्च के सामंजस्य से 15 वर्ष कब निकल गये पता ही नही चला। मे आप सभी के लिए हर समय तत्पर रहूंगा। यहां की याद हर समय बनी रहेगी।

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्तागण, न्यायालयीन अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।