jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

MP विधानसभा का मानसून सत्र : कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच मंगलवार तक स्थगित

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का 12 दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र में कांग्रेस, मोहन यादव सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और वित्तीय संकट जैसे मुद्दों पर सरकार से सवाल करेगी। सत्र में 10 बैठकें होंगी। तीन विधेयक और एक अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन, कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विरोध जताया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व विधायकों और अन्य दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर दी गई। सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और तीन सरकारी विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे।विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद पूर्व विधायक राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, रघुनाथ चौधरी, शंकर लाल मुन्नाखेड़ी, सरदार सुखदेव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी, फिल्म अभिनेता मनोज कुमार, लोक कलाकार रामसहाय पांडे को श्रद्धांजलि दी। पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के मृतकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

- Install Android App -

मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा के नेता विपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। वह ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने और जातिगत जनगणना में पारदर्शिता को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी विधायकों के हाथों में सांकेतिक गिरगिट लगे थे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को गिरगिट से ज्यादा रंग बदलने वाला बताया।

विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने सत्र से पहले पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई। इसमें मुद्दों पर चर्चा हुई और सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। सिंघार ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, आदिवासियों को जमीन से बेदखल करना, भ्रष्टाचार, नशीली दवाओं का दुरुपयोग, खाली पदों पर भर्ती, जाति जनगणना और OBC आरक्षण जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

कांग्रेस ने इस सर्कुलर की आलोचना करते हुए कहा कि यह असहमति की आवाज को दबाने का प्रयास है।