jhankar
ब्रेकिंग
20 मई 2026, बुधवार - आज का पंचांग और राशिफल 20 मई 2026, बुधवार - देश और राज्यों का मौसम कैसा रहेगा जानिए नौतपा से पहले ही मप्र भट्टी बना: 40°C पार पारा, हरदा-इंदौर-बैतूल में लू का तांडव, गिरा भूजल स्तर 20 मई 2026, मंगलवार - देश-विदेश के मुख्य समाचार सारांश 11 साल बाद जमानत पर रिहा हुए सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल 20 मई 2026, बुधवार को देश में सोना-चांदी के ताजा भाव भोपाल: ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़ – पुलिस ने कहा 'हत्या नहीं, आत्महत्या' शुक्रवार, शनिवार या रविवार...' ईरान में फिर मचेगी तबाही! ट्रंप ने बता दिया किस दिन होगा सबसे बड़ा हम... डबरा में फर्जी डॉक्टर बना सरकारी शिक्षक: महिला को गलत इंजेक्शन से पैर में गंभीर संक्रमण भोपाल: केमिकल रिपनर से पकाए जा रहे थे आम-तरबूज खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, कई दुकानों पर कार्रवाई

ओवल टेस्ट : गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड

लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट में इतिहास रच दिया है। लंदन के द ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन ही शुभमन गिल ने दो दिग्गज बल्लेबाजों- सर गैरी सोबर्स और सुनील गावस्कर के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। गिल अब SENA देशों में और किसी भी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी कप्तान और भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन चुके हैं।

- Install Android App -

SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में शुभमन गिल ने अब अपना नाम शीर्ष पर दर्ज करा लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1966 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 722 रन बनाए थे। शुभमन गिल अब तक इस सीरीज में 733 रन बना चुके हैं।