jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

बिहार: रिवीजन के बाद 65 लाख वोटरों के नाम लिस्ट से कटे

पटना। बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए गहन विशेष पुनरीक्षण के बाद इस लिस्ट को तैयार किया गया है। पुनरीक्षण के दौरान पूरे राज्य में इछड ने घर-घर जाकर वोटरों की जांच की। जिसके बाद लाखों मृत और प्रवासी वोटरों की जानकारी सामने आई। निर्वाचन आयोग ने जांच के बाद लाखों वोटरों का नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दी है। दावा-आपत्ति के लिए एक महीने का समय दिया गया है। एक महीने की समय सीमा पूरा होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी. जिससे राज्य के आगामी सभी चुनावों में वोटर अपने मत का उपयोग करेंगे।

- Install Android App -

बिहार में 65.64 लाख वोटरों के नाम कटे
निर्वाचन आयोग द्वारा वेबसाइट पर जारी की गई बिहार की ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट से यह जानकारी मिली है कि प्रक्रिया के दौरान बिहार में करीब 65.64 लाख वोटरों के नाम कटे। चुनाव आयोग के बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण के आंकड़े के अनुसार, कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था। यानी करीब 65.64 लाख मतदाताओं के सूची से हटाए गए हैं।