jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: युवती ने एसपी से की पुनः जांच की मांग, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नजरअंदाज करने का आरोप हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने अपना जन्मदिवस सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया। गयाजी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सम्मानित हुए रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल SDM विजय राय ने कमर कस ली : नरवाई जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी हरदा : जिले में अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए हरदा : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित हरदा : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन हरदा : कलेक्टर व एसपी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया Big news : किसान की न्याय की मांग, मुख्यमंत्री निवास के लिए पैदल यात्रा शुरू हरदा में लंच के नाम पर बैंक में हो जाते हैं दरवाज़े बन्द, ग्राहक बाहर खड़े रहने पर होते हैं मजबूर । ल...

भारत में चुनाव प्रणाली मर चुकी है: राहुल गांधी

नईदिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में देश की चुनावी प्रणाली पर तीखा हमला किया। उन्होंने दावा किया कि भारत की चुनाव प्रणाली अब निष्प्रभावी हो चुकी है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी पैमाने पर धांधली हुई, जिससे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुत मामूली बहुमत मिला।

- Install Android App -

राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत की चुनाव प्रणाली पहले ही मर चुकी है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी धांधली की गई, जिससे बीजेपी सत्ता में बनी रही। उन्होंने कहा, ‘अगर सिर्फ 15 सीटों पर धांधली न होती, तो आज नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं होते।’ राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के पास चुनावी धांधली के पुख्ता सबूत हैं, जिन्हें जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम आपको आने वाले कुछ दिनों में दिखाएंगे कि लोकसभा चुनाव में कैसे धांधली की जा सकती है और की भी गई। बीजेपी बहुत ही कम बहुमत से सत्ता में आई है।’ इस सप्ताह की शुरुआत में संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने एक ऐसा ‘एटम बम’ जैसे सबूत हासिल किए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा, ‘हमने गहराई से जांच की क्योंकि चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था। जो हमें मिला, वह एक एटम बम है। जब यह फटेगा, तब आपको भारत में चुनाव आयोग नजर नहीं आएगा।’ राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश और लोकसभा चुनावों में गड़बड़ी की आशंका थी, लेकिन यह संदेह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में और गहरा हो गया। उन्होंने कहा, ‘राज्य स्तर पर हमें लगा कि वोट चोरी हो रही है।’