jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अमेरिका में भारतीयों को राहत, 8 नए वाणिज्य दूतावास शुरू

वाशिंगटन। अमेरिका में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें पासपोर्ट, वीजा और अन्य कांसुलर सेवाओं के लिए लंबा इंतजार या दूर का सफर नहीं करना पड़ेगा। भारत ने अमेरिका में आठ नए भारतीय वाणिज्य दूतावास आवेदन केंद्र (ICAC) शुरू कर दिए हैं।ये नए केंद्र बोस्टन, कोलंबस, डलास, डेट्रॉइट, एडिसन, ऑरलैंडो, रैले और सैन जोस जैसे शहरों में खोले गए हैं। इसके अलावा लॉस एंजिल्स में भी जल्द ही एक नया आवेदन केंद्र खुलने जा रहा है। नए केंद्रों के जुड़ने से अमेरिका में आईसीएसी की कुल संख्या अब 17 हो गई है। इसका मतलब है कि लाखों भारतीय मूल के लोगों और भारतीय छात्रों को पासपोर्ट रिन्यूअल, वीजा आवेदन या किसी भी कांसुलर काम के लिए लंबी कतारों और वेटिंग से राहत मिलेगी।

- Install Android App -

भारत के अमेरिकी राजदूत विनय क्वात्रा ने शुक्रवार को इन नए केंद्रों का वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये कदम अमेरिका में भारतीय दूतावास की सेवाओं के दायरे को कई गुना बढ़ा देगा और समुदाय की जरूरी मांगों को पूरा करेगा। अमेरिका में भारतीय समुदाय सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला प्रवासी समूह है। छात्रों, कामकाजी लोगों और व्यवसायियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पासपोर्ट रिन्यूअल, OCI कार्ड, वीजा और इमरजेंसी ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स के लिए आसान और तेजी से सुविधा मिलना बेहद जरूरी है। राजदूत क्वात्रा ने कहा कि भारत सरकार अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर भारतीय नागरिकों की सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।