jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

मानसून सत्र : विधानसभा में विपक्ष ने किया हंगामा कहा- ऐसा नहीं चलेगा

भोपाल। राज्य विधानसभा में मानसून सत्र के आज 7वें दिन राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री 15-15 करोड़ विधायकों को विकास कार्यों के लिए दे रहे हैं तो हम लोगों को भी मिलना चाहिए। इस तरह का दो तरह का रवैया नहीं चलेगा। दरअसल, खनिज विभाग के फंड को लेकर हंगामे की स्थिति बनी। घोड़ाडोंगरी से बीजेपी विधायक गंगा सज्जन सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए से काम करने का मामला उठाया।

- Install Android App -

इस पर कुछ विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति उठाते हुए कहा कि ये 15 करोड़ की राशि विपक्षी सदस्यों को नहीं मिली। ये सौतेला रवैया नहीं चलने देंगे। कांग्रेस विधायक महेश परमार और ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि हम लोग भी चुनकर आए हैं। हमें ये 15 करोड़ क्यों नहीं मिले। इस पर दूसरे सदस्यों ने भी उनका समर्थन किया और हंगामा शुरु हो गया। प्रश्नकाल के दौरान हुए इस शोर शराबे को देखते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मामले को शांत करने कोशिश करते हुए कहा कि ये आदिवासियों को भोलपन है इस पर राजनीति नहीं होना चाहिए। कांग्रेस विधायक बालाबच्चन ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस भोलेपन के कारण ही भाजपा आदिवासियों का फायदा उठा रही है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार आदिवासियों की झोपड़ी तक पहुंचकर काम कर रही है उनके कल्याण के लिए काम हो रहा है विपक्षी सदस्यों को हजम नहीं हो रहा है। विधायक गंगा उइके के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि 1 करोड़ 51 लाख रुपए घोड़ाडोंगरी के लिए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने सवाल करते हुए कहा कि खनिज मद से कार्य किए जाने संबंधी कोई प्रावधान नहीं है तो क्या डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड से राशि देने पर रोक लगा दी गई है? इसके जवाब में मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा- डीएमएफ राशि जिले में अलग से खर्च की जाती है। रॉयल्टी की राशि राज्य स्तर पर आती है और राज्य के अंदर बजट के प्रावधान के अनुसार उसका वितरण होता है।