jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सोना और चांदी के भाव एक लाख के पार

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव बीते दो दिन सर्वोच्च स्तर छूने के बाद बुधवार को गिरावट के साथ खुले। सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में सुस्ती देखी जा रही है। घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,01,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,13,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। वै‎श्विक बाजार में सोने के वायदा कारोबार में सुस्ती, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रेक्ट बुधवार को 9 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,329 रुपये के भाव पर खुला।

- Install Android App -

पिछला बंद भाव 1,01,338 रुपये था। ‎फिलहाल यह 195 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,143 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रेक्ट बुधवार को 81 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,433 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,13,504 रुपये था। ‎फिलहाल यह 141 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,363 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव लुढ़क गए। चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। कॉमेक्स पर सोना 3,434.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,434.70 डॉलर प्रति औंस था। ‎फिलहाल यह 3.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,430.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 37.82 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 37.82 डॉलर था। इस समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 37.85 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।