jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके, मंदसौर समेत कई इलाकों में दहशत

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर गुरुवार सुबह भूकंप के झटे महसूस किए गए हैं। मंदसौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 07 जुलाई की सुबह 10 बजकर 07 मिनट पर भूकंप के झटकों का अहसास हुआ। जिले के पिपलिया मंडी, कनघट्टी, मल्हारगढ़ के अमरपुरा में भूकंप के झटके लगने की पुष्टि की गई है। रेक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मांपी गई। भूकंप का हाईपोसेंटर जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

- Install Android App -

जानकारी अनुसार राजस्थान के प्रतापगढ़ से लगे मध्य प्रदेश के मंदसौर आज गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 बताई जा रही है। भूकंप के झटकों को देखते हुए एहतियातन जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क कर दिया है और आमजन से संयम व सावधानी बरतने की अपील भी की है। इस भूकंप के तेज झटके मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में महसूस किए गए, जहां लोगों में दहशत का माहौल रहा है। शहर के अनेक क्षेत्रों जिसमें नई आबादी, सदर बाजार, वाटर वर्क्स, बड़ा बाग कॉलोनी, एरियापति, मानपुर आदि जगहों में भी लोगों ने झटके महसूस किए, जिससे वे डर गए।

भूकंप का केंद्र राजस्थान के प्रतापगढ़ में बताया गया, जो कि मध्य प्रदेश के मंदसौर से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित है। इस कारण इसका असर मध्य प्रदेश में दिखाई दिया है। भूकंप की तीव्रता कम रही, लेकिन कंपन मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी मल्हारगढ़ क्षेत्र में ज्यादा महसूस किए गए, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए और दहशत का माहौल रहा। जिला प्रशासन ने आमजन से संयम व सतर्क रहते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।