jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

उम्र बढ़ना अभिनेत्रियों के लिए कोई रुकावट नहीं : ईशा कोप्पिकर

मुंबई। उम्र बढ़ना अभिनेत्रियों के लिए कोई रुकावट नहीं, बल्कि एक समृद्ध अनुभव होता है जो उनके अभिनय को गहराई देता है। यह कहना है अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर का। अभिनेत्री के अनुसार, जीवन में मिलने वाले अनुभव और समझ किसी भी कलाकार की सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं, खासकर महिलाओं के लिए जो अभिनय में भावनात्मक गहराई को संजीदगी से पेश कर सकती हैं। ईशा कोप्पिकर ने फिल्म ‘सांड की आंख’ का उदाहरण देते हुए यह सवाल उठाया कि आखिर 50-60 साल की महिलाओं के किरदार के लिए कम उम्र की अभिनेत्रियों को क्यों लिया जाता है, जबकि अनुभवी और प्रतिभाशाली वरिष्ठ कलाकारों को नज़रअंदाज़ किया जाता है।

- Install Android App -

नीना गुप्ता द्वारा उठाए गए इसी सवाल का हवाला देते हुए ईशा ने कहा कि असली प्रतिनिधित्व तभी होगा जब हर उम्र की महिलाएं पर्दे पर दिखेंगी। ईशा का मानना है कि सिनेमा को समाज का प्रतिबिंब होना चाहिए और जब फिल्मों में हर उम्र के किरदारों को सही रूप में जगह मिलेगी, तभी दर्शकों को वास्तविक और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली कहानियां देखने को मिलेंगी। उनका कहना है कि उम्र के साथ भावनात्मक समझ विकसित होती है, जो किसी भी किरदार को अधिक वास्तविक और सशक्त बना सकती है।

हाल के वर्षों में फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलावों को लेकर ईशा आशावादी हैं। उनके अनुसार अब ऐसी फिल्में बनने लगी हैं जो उम्रदराज महिलाओं को भी मुख्य भूमिका में दिखाती हैं और उनकी कहानियों को सशक्त ढंग से प्रस्तुत करती हैं। साथ ही, हर वर्ग और उम्र के लोगों को मंच देने की दिशा में भी इंडस्ट्री में सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं। ईशा कोप्पिकर इस बदलाव को उत्साहजनक मानती हैं और कहती हैं कि उम्र को कोई सीमा नहीं, बल्कि एक ऐसी पूंजी के रूप में देखा जाना चाहिए जो कलाकार की प्रतिभा को निखारती है।